चक्रधरपुर में महाराजा अर्जुन सिंह की नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर सिंहभूम क्षत्रीय महासभा ने नगर परिषद् अध्यक्ष को आवेदन सौंपा। महासभा के प्रतिनिधियों ने बताया कि महाराजा अर्जुन सिंह सिंहभूम के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक थे, जिन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।