मधेपुरा: जिला नियोजनालय ने आयोजित किया एक दिवसीय जॉब कैम्प, 8 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय, मधेपुरा के तत्वावधान में शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कोशी प्राइवेट आईटीआई परिसर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया। इस रोजगार शिविर में Tata Fliskon Motors Private Limited, मधेपुरा ने नियोजक के रूप में भाग लिया। शिविर में कुल 41 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 32 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।