मधेपुरा: मधेपुरा के सुशांत ने 2025 की मैट्रिक परीक्षा में बिहार में चौथा स्थान हासिल किया, गांव में रहकर की पढ़ाई
बिहार बोर्ड ने शनिवार को दोपहर मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया। जिसमें मधेपुरा जिले के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के कौरिहार तरावे पंचायत के वार्ड आठ निवासी सुशांत कुमार ने 486 अंक प्राप्त कर राज्य में चौथा स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिवार, गांव और पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है। सुशांत के पिता मनोज कुमार एक साधारण किसान हैं।