मधेपुरा: ईद-उल-फितर को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी, डीएम और एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफिंग
ईद-उल-फितर 2025 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण और शांति बनाए रखने को लेकर आज जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में आज शनिवार को शाम 4 बजे जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।