हलिया विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया, बरौंधा, ड्रमंडगंज, मतवार व मुड़पेली में चिकित्सकों द्वारा कैंप लगाकर रविवार दोपहर बाद 2:00 बजे तक कुल 222 मरीजों का निःशुल्क का उपचार किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने बुखार, शुगर, बीपी, खांसी आदि की जांच के बाद मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आए हुए मरीजों को जांच के बाद निःशुल्क दवाई दी गई।