सिलाव थाना की पुलिस ने सिलाव वायपास से नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में सिलाव के रहने वाले पवन लहेरी और राजगीर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी अनिरुद्ध कुमार है। शनिवार की शाम 4:00 बजे सिलाव थानाध्याक्ष ने बताया कि नशे की हालत में दोनों को गिरफ्तार का थाना लाया गया, जहां ब्रेथ एनेलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई।