हरदोई: कोतवाली शहर के पास मेला देखकर घर जाते समय डंपर की टक्कर से मोपेड सवार छात्र की मौत, साथी घायल
Hardoi, Hardoi | Feb 27, 2026 हरदोई।सांडी मार्ग पर कोतवाली शहर क्षेत्र के पास मोपेड सवार दो साथियों को डंपर ने टक्कर मार दी।इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दुसरे युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। डंपर छोड़कर मौके से चालक भाग गया। हादसा गुरुवार रात हुआ है।