गढ़वा: गढ़वा सदर अस्पताल में स्वीप कोषांग गढ़वा द्वारा नैतिक मतदान, EVM व वीवीपैट के प्रति जागरूकता को लेकर कार्यशाला हुई आयोजित
Garhwa, Garhwa | Mar 4, 2024 सोमवार को सदर अस्पताल गढ़वा स्थित सभागार में स्वीप कोषांग गढ़वा के द्वारा नैतिक मतदान, ईवीएम और वीवीपैट के संबंध में जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन गढ़वा डॉ अशोक कुमार की अध्यक्षता में सभी चिकित्सकों एवं सदर अस्पताल के कर्मियों को ईवीएम वीवीपैट की पारदर्शिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।