हरदा: हरदा में मानसून की दस्तक, खिल उठे किसानों के चेहरे।
Harda, Harda | Jun 24, 2026 आज 24 जून शाम 5 बजे मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सामान्य तिथि से करीब 9 दिन की देरी से पहुंचा है, लेकिन अब इसके तेजी से आगे बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में हरदा सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। बुधवार को मौसम में आए बदलाव के कारण जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।