कटनी ग्रामीण: पीएम किसान ई-केवाईसी के लिए रीठी तहसील क्षेत्र के गांव-गांव विशेष कैंप
कटनी जिले की रीठी ओर स्लीमनाबाद तहसील में पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कार्यों के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंपों में किसानों की ई-केवाईसी, फार्मर आईडी, फौती नामांतरण और नए पंजीयन की प्रक्रिया की जाएगी। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में आधार-बैंक लिंकिंग, शिकायतों के निराकरण और हितग्राहियों के सत्यापन का कार्य भी होगा।