पाकरटांड थाना क्षेत्र के आदिम जनजाति बिरहोर परिवार की एक 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में एसडीपीओ बैजू उरांव गुरुवार के शाम 7:30 बताया कि मामले को गंभीरता से देखते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया। इस मामले में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है घटना के बाद परिजन आक्रोशित है।