प्रतापपुर: मदननगर कोयला खदान के विरोध में ग्रामीण पहुंचे प्रतापपुर थाना, एसईसीएल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
सूरजपुर जिले के मदननगर क्षेत्र में प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना के विरोध में ग्रामीणों ने प्रतापपुर थाने पहुंचकर एसईसीएल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के जल, जंगल और जमीन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने थाने में आवेदन देकर मामले की जांच तथा एफआईआर दर्ज करने