नगरपालिका परतापुर गढ़ी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। मंगलवार शाम 4 बजे परतापुर के बेड़वा में स्थित बोहरा समाज की दुकानों को सीज़ कर दिया गया है। आपको बतादे कि कुछ समय से बजरंगदल व हिन्दू संगठन लगातार अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुवे विरोध कर रहे थे। वही बजरंगदल ने फर्जी पट्टो के आधार पर निर्माण स्वीकृति को लेकर कुछ दिनों पूर्व धरना दिया गया था।