तारानगर: तारानगर के गोगटिया बाघावतां रोही में बकरियां चराने गए 28 साल के युवक का पैर फिसलकर पानी के कुंड में डूबने से दर्दनाक मौत
तारानगर थाने के गांव गोगटिया बाघावतां गांव में बकरियां चराने गया 28 साल का युवक सुनील कुमार पानी के कुंड में गिरकर डूब गया। जिससे हादसे में उसकी मौत हो गई। सीताराम पुत्र हीराराम प्रजापत निवासी गोगटिया बाघावतां ने बताया 11 जून के सुनील कुमार अपने खेत की रोही में बकरियां चरा रहा था।पास में बने पानी के कुंड से पानी निकलते पैर फ़िसलने से कुंड में गिरकर डूब गया।