रामानुजगंज: पहली बारिश में करोड़ों की नहर टूटी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
रामानुजगंज बुधवार किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग द्वारा भाला गिरवानी नहर परियोजना के तहत लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कंक्रीट नहर पहली ही मूसलाधार बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। नहर के टूटने की घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।