बाह: बिजौली में पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने खाया जहर, आगरा रेफर
थाना बाह के बिजौली निवासी 22 वर्षीय रिंकू, पुत्र राम प्रकाश, ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खा लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। रिंकू की इस हालत से परिवार में हड़कंप मच गया है, और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।