बाह: बाह के सुंसार गांव की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बाह तहसील के सुंसार गांव में 78 वर्षों से सड़क, शिक्षा और प्रसव सुविधाओं की कमी को लेकर किसानों और ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। इसी को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के पदाधिकारियों और किसानों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को सौंपा।