मध्यप्रदेश के बड़वाह इंदौर रोड स्थित निर्मल विद्या पीठ के समीप सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे के आस पास एक अज्ञात बाईक सवार की ईट से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।