सांगानेर: जयपुर सहित राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, 25 मई से 2 जून तक नौतपा की शुरुआत, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
जयपुर सहित राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से पढ़ रही भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। वहीं आज सोमवार 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है, जो 2 जून तक रहेगा। प्रदेश इससे पहले ही लू की चपेट में है। पारा 45 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। वहीं, गर्मी के ये 9 दिन सबसे अहम माने जाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, नौतपा के 9 दिन से ही अच्छे मानसून का संकेत मिलता है।