जिले के चंदिया क्षेत्र अंतर्गत पिडरा अखड़ार सहकारी समिति में सामने आए करीब 2 करोड़ रुपये के कथित धान घोटाले की जांच में भारी सुस्ती देखने को मिल रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल द्वारा कलेक्टर को लिखित शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने आई है