कटनी ग्रामीण: तीन साल में बदहाल सड़क: रीठी रेलवे स्टेशन से बरहटा मार्ग बना खतरे का रास्ता
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में विकास के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। रीठी रेलवे स्टेशन से बरहटा को जोड़ने वाली सड़क पिछले तीन वर्षों में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। यह मार्ग ममार पटी, बरहटा, भटवा समेत कई गांवों को जोड़ता है,