जिले के पिपरा पंचायत मे स्थित दलित बस्ती के लोगो ने सड़क नहीं बनने से नाराज़ होकर विधानसभा चुनाव मे मतदान बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से सरकार बदलती रहीं और नेता आते-जाते है लेकिन उनकी बस्ती तक जाने के लिए सड़क नहीं पहुंच पाई। आज भी यहां नाले का गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है,जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।