मुरैना में फरार हददू गुर्जर और अंकुश गुर्जर जिला कोर्ट पहुँचकर सरेंडर का प्रयास करने आए,मगर केस डायरी न होने पर उन्हें वापस कर दिया गया।जानकारी मिलते ही ग्वालियर महाराजपुरा और सिविल लाइन पुलिस कोर्ट के बाहर तैनात हो गई।बाहर निकलते ही दोनों आरोपी भागने की कोशिश में थे,तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया और थाने ले जाकर उनसे पूछताछ शुरू की गईं।