सिंगरौली: खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आया एक युवक गन्नई गांव की घटना जिला चिकित्सालय में युवक का चल रहा है इलाज
गन्नई गांव में एक युवक के करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया है। गन्नई गांव निवासी एक युवक अपने खेत में काम कर रहा था इसी दौरान ऊपर गए हुए करंट में दो तार आपस में टकरा गए जिससे एक तार टूट कर नीचे काम कर रहे युवक के ऊपर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया।आनन फ़ानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया। युवक का उपचार ज़िला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।