नया बाजार जमुई मोड़ पर सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन गुरुवार की दोपहर 1:30 पर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुटी और लोगों ने नाटक को ध्यानपूर्वक देखा।