कस्बा: लखना पंचायत के आमगाछी कुसहा दारूल उलूम ईदगाह में आयोजित हुआ जलसा, जाप नेता पप्पू यादव हुए शामिल
Kasba, Purnia | Mar 2, 2024 कस्बा प्रखंड अंतर्गत लखना पंचायत आमगाछी कुसहा दारूल उलूम ईदगाह में जलसा आयोजित हुआ, जिसमें जाप नेता पप्पू यादव सम्मिलित हुए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जाप सुप्रीमो ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए। इससे लोगों के बीच आपसी परिचय बढ़ता है और एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है। इस्लाम धर्म भाईचारा सिखाता है।