कस्बा: कस्बा शास्त्री चौक स्थित एक बैंक कर्मी के घर में हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Kasba, Purnia | Feb 25, 2024 कस्बा शास्त्री चौक में चोरों ने एक बैंक कर्मी का घर ताला तोड़कर कीमती सामानों की चोरी कर ली। चोरी का पता मकान मालिक को तब चला जब पड़ोस के लोगों ने फोन से सूचना दी। सूचना पाकर रविवार सुबह बैंक कर्मी पवन कुमार राय घर पहुंचे तो देखा कि चोर ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर गोदरेज का लॉकर से नगद सहित चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं।