नावकोठी: नावकोठी में भूमि विवाद की निपटारे के लिए अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन,तीन नए मामले दर्ज,दो निष्पादित
नावकोठी अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें तीन नए मामले सुनवाई के लिए दर्ज किए गए तथा दो मामला सुनवाई के उपरांत निष्पादित कर दिया गया। मौके पर अंचल अधिकारी सूरज कुमार सब इंस्पेक्टर अबोध कुमार सिंह नरेंद्र दास सहित अन्य फरियादी मौजूद थे।