सरदारशहर: राजकीय उपजिला अस्पताल में भर्ती 23 वर्षीय युवती के साथ एक महिला ने की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल में भर्ती डेंगू की मरीज वार्ड 19 की 23 वर्षीय युवती खुशी मीणा के साथ एक महिला द्वारा मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना को लेकर सरदारशहर पुलिस थाने में मामला भी दर्ज हो चुका है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया की वार्ड 19 निवासी विशाल मीणा ने मामला दर्ज करवाया है