गोरखपुर: विदेशी नागरिक का खोया हुआ बैग कुछ घंटे में कैंट पुलिस ने लौटाया, रेलवे स्टेशन के पास हुआ था गायब
इंग्लैंड के लंदन शहर के रहने वाले कृष आज सुबह गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास ई रिक्शा से जा रहे थे तभी उनका एक बैग जिसमें कीमती सामान था ई रिक्शा में छूट गया। उन्होंने इसकी सूचना कैंट थाने पर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इनके बैक को कुछ घंटे में ढूंढ निकाला। एसपी सिटी कृष कुमार बिश्नोई ने अपने कार्यालय में इन्हें बुलाकर बैग सुपुर्द किया।