गोरखपुर: नगर आयुक्त के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत देर रात तक गोलघर में साफ सफाई करते नजर आए नगर निगम की कर्मचारी
स्वच्छ भारत मिशन के तहत मुख्यमंत्री के निर्देश तथा नगर आयुक्त के निर्देश पर गोरखपुर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम के कर्मचारी दिन-रात कार्य करते नजर आ रहे हैं। इसी के दृष्टिगत देर रात 11:00 के आसपास गोलघर में नगर निगम की कर्मचारी साफ सफाई करते नजर आए, उनका कहना है कि हम अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाते हैं।