रीठी: रीठी तहसील सहित आसपास क्षेत्रों में राहत की बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली निजात
Rithi, Katni | Jun 18, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र और आसपास के इलाकों में आज गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ली क्षेत्र में हुई हल्की बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। लगातार बढ़ते तापमान और चिपचिपी गर्मी से परेशान लोगों के चेहरे पर बारिश की फुहारों ने मुस्कान ला दी।