फतेहपुर: अबुनगर मोहल्ला में नशेड़ी युवक ने अपनी पत्नी और बेटी पर चाकुओं से किया जानलेवा हमला, मां-बेटी घायल, अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अबूनगर मोहल्ले में पति ने अपनी पत्नी और पुत्री को चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर दोनो का इलाज चल रहा है। आरोपी पति मौके से फरार है ।