फुलवरिया: सेलार कला के समीप पिकअप वाहन से 1037 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, वाहन व मोबाइल पुलिस ने की जब्त
फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार कला हजारी मोड़ के समीप एक पिकअप से पुलिस ने 1037 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं पिकअप और उसके मोबाइल को जप्त कर लिया गया है। गुरुवार की सुबह 11:00 बजे जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई कर सिवान जिले के तस्कर को गिरफ्तार किया।