चकिया: शहाबगंज में कांग्रेस की समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
शहाबगंज में रविवार को शाम 05 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित पदाधिकारीगण, न्याय पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष तथा बूथ अध्यक्ष भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।