इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव बोबला में सड़क पार करते राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
Iglas, Aligarh | Apr 4, 2026 इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव बोबला में सड़क पार करने के दौरान मजदूर को बाइक चालक द्वारा टक्कर मारने से मौत हो गई, घटना के संबंध में मृतक के भाई के प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मखदमपुर निवासी कृष्ण कुमार का कहना है कि 02 अप्रैल को छोटा भाई हरेन्द्र सिंह मजदूरी करने गांव से सुबह 08:30 बजे पैदल ही जा रहा था। बोबला रजवाह पर बाइक सवार ने मारी टक्कर।