फैज़ाबाद: नगर कोतवाली की पुलिस ने शहर के एक कारोबारी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली की पुलिस ने शहर के एक कारोबारी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा करने के मामले में आरोपी को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दर्ज मामले में पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं बढ़ाई और चालान किया है। रामनगर मोहल्ला निवासी कारोबारी ने 22 जून को कोतवाली के ही पहाड़गंज निवासी युवक अनुज यादव के खिलाफ अगवा करने की तहरीर दी थी।