मवाना: मंगलवार को एनजीटी के आदेश पर एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अमरगढ़ वीर नगर में अवैध रूप से बने तीन झोपड़ों को हटाया
Mawana, Meerut | Dec 3, 2024 मवाना क्षेत्र के वीर नगर अमरगढ़ में बंगाली समाज के लोगों ने अवैध रूप से वन विभाग की भूमि पर 107 कच्चे पक्के मकान बना रखे थे। मंगलवार को एनजीटी के आदेश पर एसडीएम प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटवाते हुए तीन झोपड़ों को हटाया। इस दौरान बंगाली समाज के लोगों में रोष फैल गया जमकर हंगामा किया। हंगामे के चलते 3:00 बजे पहुंची टीम 5:00 बजे वापस लौट आई।