मवाना: सोमवार को मवाना सरकारी अस्पताल में डॉक्टरी कराने के दौरान युवती हुई फरार पुलिस के होश उड़े
Mawana, Meerut | Dec 2, 2024 सोमवार को प्रेमी संग फरार हुई युवती को मवाना पुलिस ने बरामद करने के बाद नगर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरी कराने के लिए ले जाया गया । जहां युवती मौका पाकर अस्पताल से फरार हो गई । इसके बाद पुलिस के होश उड़ गए और घंटे की मशक्कत के बाद युवती को नगर से बरामद कर लिया गया और नारी निकेतन भेज दिया गया है।