बच्छई पंचायत के ग्राम मलिकाना निवासी 55 वर्षीय महादेव साव का शव लराही पुल के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना पर पंचायत मुखिया बिरेन्द्र रजक और पुलिस मौके पर पहुँचे। एम्बुलेंस चालक शक्ति चंद्रवंशी की मदद से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।