पंचकूला: एमडीसी में स्वर्गीय कमलेश मलकानियां की जयंती पर रक्तदान शिविर, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव ने किया शुभारंभ
देश प्यार की संस्थापक संपादिका स्व कमलेश मलकानियां की याद में एमडीसी में श्री शिव कांवड़ महासंघ चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा बूथ मार्केट वैल्फेयर एसोसिएशन एवं मैकेनिक वैल्फेयर एसोसिएशन, निष्काम सेवक जत्था के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने किया।