शामली: शामली के सलेक विहार में पेंट की दुकान में लगी भीषण आग से लाखों का सामान जलकर राख
Shamli, Shamli | May 24, 2026 शनिवार व रविवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे शामली के मोहल्ला सलेक विहार में स्थित पानीपत हरियाणा निवासी विकास की पेंट की दुकान में अज्ञात कारण से आग लग गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों रुपए का पेंट और अन्य सामान जलकर राख हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।