रायसिंहनगर के मुकलावा क्षेत्र के डाबला हेड नहर में कूदकर लापता हुए विवाहिता और युवक के शव चार दिन बाद रविवार को बरामद कर लिए गए। लगातार चार दिनों से जारी सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव डाबला हेड से लगभग 3-5 किलोमीटर आगे नहर में मिले। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। रविवार शाम 7:00 मिली जानकारी अनुसार लक्ष्मण व सुमन के शव सौंपे गए