जबलपुर: वीर सावरकर मंडल में भाजपा का चौपाल जनसंवाद, सांसद-विधायक ने किया वृक्षारोपण
जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी वीर सावरकर मंडल द्वारा चौपाल जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंट विधायक अशोक रोहाणी और जबलपुर सांसद आशीष दुबे ने जनता से सीधा संवाद किया। सांसद आशीष दुबे ने जनता को संबोधित करते हुए देश में भारतीय जनता पार्टी के 12 साल के कार्यकाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।