पिपरिया: राहटपुर गांव में खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत
पिपरिया प्रखंड के राहटपुर गांव में खेत में काम कर रहे हैं 28 वर्षीय किसान की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई.शुक्रवार पूर्वाह्न 8:30 बजे शव का पोस्टमार्टम हेतु पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल लखीसराय भेजा गया.मृतक की पहचान राहटपुर गांव के रहने वाले रमेश सिंह के पुत्र आलोक कुमार के रूप में हुई. मृतक खेत में सब्जी तोड़ने गया था.