मऊगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दुष्कर्म के मामले में 10 हजार रुपये का इनामी फरार आरोपी सुभाष विश्वकर्मा को महाराष्ट्र के नागपुर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी नाम बदलकर होटल में शेफ बनकर फरारी काट रहा था।पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर आज शनिवार की सायंकाल 5 बजे मऊगंज लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।