सोमवार को 1 बजे युवा दिवस के अवसर पर रजौली नगर पंचायत सहित पूरे प्रखंड में महान संत, दार्शनिक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।