रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में शनिवार को 2 बजे होली मिलन समरोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ मधुश्री सेन सान्याल की उपस्थिति से कार्यक्रम को सार्थकता मिली।उन्होंने अपने संबोधन में सभी को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि होली विश्वास और प्रेम का प्रतीक है।