हंडिया: देवनहरी के अमन पाल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
देवनहरी गांव के होनहार युवा अमन पाल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। बीएससी की पढ़ाई के दौरान उन्होंने यूपीएससी की एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण कर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश प्राप्त किया था। कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन के बल पर उन्होंने सेना अधिकारी बनने का अपना सपना साकार किया।बुधवार 03 बजे मिली जानकारी।