इगलास: इगलास के गांव तोछीगढ़ में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी नाना साहेब की 202वीं जयंती मनाई गई
Iglas, Aligarh | May 19, 2026 इगलास : परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी नाना साहेब की 202वीं जयंती मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि नाना साहेब ने कानपुर में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया।